
बिरजू महाराज से साक्षात्कार

Class 7 NCERT Hindi (Book: Malhar, Chapter: बिरजू महाराज से साक्षात्कार) पर आधारित यह रोचक क्विज़ बच्चों के Reading Skill, Vocabulary Skill, Understanding Skill, Observation Skill, Critical Thinking, और Communication Skill को विकसित करने के लिए तैयार किया गया है। इस अध्याय में प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज के जीवन, संघर्ष और उनकी कला के बारे में प्रश्न-उत्तर के माध्यम से जानकारी दी गई है ।
इस पाठ में बताया गया है कि बिरजू महाराज ने कठिन परिस्थितियों में भी अभ्यास और मेहनत नहीं छोड़ी। उन्होंने कथक नृत्य अपने परिवार से सीखा और अपनी लगन से उसे ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वे बताते हैं कि संगीत, नृत्य और लय जीवन में संतुलन और अनुशासन सिखाते हैं। साथ ही, बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार सीखने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया है ।
यह क्विज़ बच्चों को प्रेरणा लेने, सही सोच विकसित करने और कला के महत्व को समझने में मदद करता है। इससे उनकी समझ, अभिव्यक्ति और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।